नरेश पारीक/ चूरू. खेती—किसानी में नवाचार कर रहे जिले के ऐसे युवा किसानों को राजस्थान युवा कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा के तहत 9 राज्यो का भ्रमण करवाया जाएगा. आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कपिला ने बताया कि चूरू जिले के 150 युवा कृषक देश के विभिन्न राज्यों में कृषि एवं पशुपालन की नई तकनीक के अध्ययन एवं प्रशिक्षण हेतु सात दिवसीय भ्रमण पर जाएंगे. किसानों को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ, पंजाब, नई दिल्ली एवं उतराखण्डके विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में भ्रमण करवाया जाएगा.
इस तरह करें आवेदन
आपके शहर से (चूरू)

सिर्फ 2 महीने बाजार में आता है यह नारियल, गर्मी में कूल रखने के साथ गजब के हैं इसके फायदे

Jaipur News: मंत्रालयिक कर्मचारियों को लेकर बोले RTDC चेयरमैन Dharmendra Rathore | Rajasthan News

Rajasthan Election 2023: Congress का Mission 2023, CMR में शुरू हुई अहम बैठक |Ashok Gehlot |Randhawa

भीलवाड़ा में माहेश्वरी समाज का अनोखा मैरिज ब्यूरो, यहां निशुल्क मिलते हैं युवक-युवतियों के बायोडाटा

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, 57000 मिलेगी सैलरी

PHOTOS: दुल्हन लेने आया दूल्हा तो दंग रह गए लोग, उम्र ने किया सभी को हैरान, बेटे-पोते बने बाराती

उदयपुर के दीपक ने बढ़ाया जिले का मान, पिस्टल शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Success Story: IIT मुंबई से पढ़ाई, 35 लाख सैलरी का ऑफर, लॉकडाउन में UPSC की तैयारी

Rajasthan Election 2023: CM Ashok Gehlot का Jhunjhunu दौरा कल, देंगे बड़ा तोहफा | Congress | Top News

IBPS RRB Salary: आईबीपीएस आरआरबी में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं जनरल मैनेजर

गजब की डिवाइस! असुक्षित स्थानों पर सुरक्षा देगी यह सेफ्टी डिवाइस, जानिए कैसे करती है काम
भ्रमण में 40 वर्ष से कम उम्र के युवा एवं प्रगतिशील किसान जा सकेंगे. ऐसे किसान जो कम से कम 3 वर्षों से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन कार्य कर रहे हों वह आवेदन कर सकते हैं. इस हेतु युवा कृषक नजदीकी ई-मित्र अथवा स्वयं के स्तर से राज किसान साथी पोर्टल या राजकिसान सुविधा मोबाईल एप पर जनाधार के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के समय जमाबंदी दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है. युवा कृषक के स्वयं के नाम से भू-स्वामित्व नहीं होने की स्थिति में राजस्व विभाग द्वारा सक्षम स्तर से भू-स्वामित्व में नोशनल शेयर धारक प्रमाण पत्र अपलोड करने पर ऐसे कृषकों को भी पात्र माना जायेगा.
इन राज्यों का करेंगे टूर
युवा किसानों को ऐ क्षेत्रों में भ्रमण कराया जाएगा, जिसकी भौगोलिक एवं जलवायुविक परिस्थितियां जिले के समान हों एवं उस क्षेत्र में जल बचत एवं जल प्रबंधक तकनीकी के कार्य भी किसानों द्वारा किए गए हों. इससे उन्हें देखकर किसान अपने क्षेत्र में क्रियान्वित कर सकें. किसानों को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ, पंजाब, नई दिल्ली एवं उतराखण्डके विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में भ्रमण करवाया जाएगा. जहां अनुसंधान कार्यक्रमों, गैर संस्थाओं द्वारा कराये गये प्रमुख कार्य, हाईटेक एग्रीकल्चर, उद्यानिकी, जल का कुशल प्रबंधन, जैविक खेती, संविदा खेती, फसल कटाई उपरान्त प्रबंधन, प्रसंस्करण, पशु एवं पशुशाला प्रबंधन आदि विषयों पर कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा किए गए नवाचार कार्यक्रम या अन्य कृषि से संबंधित कार्यक्रमों का अवलोकन करवाया जाएगा.
.
Tags: Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:21 IST








