पुनीत माथुर/ जोधपुर. जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बार लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. लेकिन जोधपुर और उसके आस-पास के कई क्षेत्रों में तेज अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है.
आपके शहर से (जोधपुर)

CM Ashok Gehlot आज 56 करोड़ रुपए के विकास कार्याें का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण | Pali News

प्रिंसिपल की नाबालिग छात्राओं पर डोली नीयत, तोड़ डाली सभी मर्यादाएं, पानी देने के बहाने बुलाता और…

घरेलू कलह से परेशान हुआ बुजुर्ग पिता, घोंट डाला जवान बेटे का गला, सदमें में आया पूरा परिवार

उदयपुर के प्रत्यूष ने 10 वीं में मैथ और साइंस में हासिल किए 100 में से 100 अंक, सेल्फ स्टडी से पाए 97.83%

Balasore Train Accident: रेल ट्रैक पर युद्धस्तर पर काम, लगातार कई घंटों से Rescue Operation जारी

Fire News Delhi के Jahangirpuri में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर खाक Breaking Fire | Top News

Lok Sabha Election 2024 : RSS को ‘ गाली’, ‘मुस्लिम लीग’ के लिए ताली! | Amish Devgan | Breaking News

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, ग्रेजुएट युवा जल्द करें अप्लाई, 81000 होगी सैलरी

Odisha Train Accident: रेल मंत्री ने बचावकर्मियों को बढ़ाया हौसला, जल्द करेंगे रेल सेवा बहाल

Udaipur: 4 साल बाद अपने से बेटे मिली बिछड़ी यह मां, मिलकर बेटे के छलक गए खुशी के आंसू

Barmer : 700 साल पहले ऐसे बसा यह गांव, आज कोई नहीं विरासत को सहेजने वाला
दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी राजस्थान में बारिश और आंधी लगातार जारी है. मौसम विभाग रोज अलर्ट जारी कर रहा है. ताकि लोग संभल सके. 28 मई से शुरू हुआ यह बारिश का दौर अभी भी जारी है. जोधपुर, फलोदी, बाप, लोहावट और ओसियां तहसीलों में तेज अंधड़ से खासा नुकसान हुआ है. बिजली के पोल गिर गए तो वहीं कई जगह पेड़ उखड़ गए. जोधपुर डिस्कॉम अपने स्तर पर बाधित विद्युत सप्लाई को सही करने में लगा है. कुछ एक जगह पर ओलावृष्टि भी हुई है.
फिलहाल किसान असमंजस में है कि वह इस बारिश से अपनी खेती करें या नहीं क्योंकि फिलहाल खेती करने का वक्त काफी दूर है आमतौर पर जुलाई के मध्य में पश्चिमी राजस्थान में मानसून की अच्छी बारिश के बाद खेती होती है.
बिन मौसम इस बारिश के कुछ फायदे भी हुए है. शहरवासियों को गर्मी से खासी राहत मिली है. आमतौर पर राजस्थान में इन दिनों में तेज गर्मी होती है और लू चलती है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते लू बहुत कम चली है और लोगों को गर्मी से राहत मिली. दूसरी तरफ खेतों में इस बारिश के चलते हरी घास उग गई है और तालाबों में भी पानी आया है. जिससे बेजुबानो को राहत मिली है. गर्मियों में राजस्थान में दूर-दूर तक पानी और खाने के लिए कुछ नहीं मिलता है. वहां इन बेजुबानो को पानी और चारा मिल रहा है.
.
Tags: Change in weather, Heavy rain fall, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:14 IST








