UPSC Civil Services Result 2022: जयंत आसिया ने हासिल की 388वी रैंक, ठेठ ग्रामीण परिवेश से निकला है ये IAS

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जोधपुर के फलोदी के नोखड़ा के रहने वाले हैं जयंत
जयंत आसिया का पहले आईबी में भी चयनित हो चुके हैं
कामयाबी का श्रेय अपने परिवार, भाइयों और गांव के मित्रों को दिया

जोधपुर. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए सिविल सर्विस परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट (Civil Services Result) में जोधपुर जिले के जयंत आसिया (Jayant Asiya) ने 388 वी रैंक हासिल कर जोधाणा और राजस्थान का नाम रोशन किया है. जयंत जोधपुर जिले के फलोदी इलाके के नोखड़ा गांव के मूल निवासी हैं. वे अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिजनों और गांव वालों को दे रहे हैं. जयंत आसिया का कहना है कि यह पहली सीढ़ी है. अभी बहुत सीढ़िया चढ़ना बाकी है.

प्रशासनिक सेवा में चयन होना किसी भी युवा का सपना होता है. जब वह सपना पूरा होता है तो माहौल कुछ भावुक हो जाता है. कुछ इसी तरह का माहौल आज जोधपुर के नोखड़ा गांव में नजर आया. पूरा गांव लाडले बेटे की इस खुशी में शामिल हुआ. उनके गांव के बेटे जयंत आसिया ने देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा में जो मुकाम बनाया उस पर सभी को नाज है. जयंत के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

जयंत ग्रामीण परिवेश में ही पले बढ़े हैं
जयंत के पिता अध्यापक हैं. जयंत ग्रामीण परिवेश में ही पले बढ़े हैं. वे परिवार में सबसे छोटे हैं. जयंत के मुताबिक आसपास के लोगों से जो उसे माहौल मिला है वही उनकी प्रेरणा रहा है. ग्रामीण सात्विक विचारधारा से ओतप्रोत जयंत का जैसे ही सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ तो गांव में खुशी की लहर छा गई. सभी लोग जयंत आसिया को बधाई देने के लिए पहुंचे. लोगों ने जयंत को अपने कंधे पर उठा लिया. मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी.

आपके शहर से (जोधपुर)

पहले आईबी में भी चयनित हो चुके हैं
जयंत इससे पहले आईबी में भी चयनित हो चुके हैं. जयंत का कहना है कि उसे पढ़े-लिखे परिवार से होने का काफी फायदा मिला. जयंत के पिता जहां अध्यापक हैं तो वही इनकी एक बहन राजकीय विद्यालय में लेक्चरर हैं. बड़े भाई भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं. जयंत आसिया ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार, भाइयों और गांव के मित्रों को दिया है.

Tags: Jodhpur News, Rajasthan news, Success Story, Upsc result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें