up-nikay-chunav-result-2023-Finally-the-myth-has-been-broken-in-Meerut – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर, मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात की जाए तो मेरठ में जब से नगर निगम सीट अस्तित्व में आई थी. एक मिथक का दौर बदस्तूर जारी था. यहां पर कभी भी सत्ताधारी पार्टी का महापौर नहीं बनता था. लेकिन भारतीय जनता पार्टी के हरिकांत अहलूवालिया ने इस मिथक को तोड़ दिया है. उन्होंने एक लाख सात हजार 406 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

मेरठ नगर निगम सीट की बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया को 2,35,953, ओवैसी की पार्टी एमआईएम के अनस कुरैशी को 1,28,547, सपा-रालोद गठबंधन की सीमा प्रधान को 1,15, 964 व बसपा प्रत्याशी हशमत मालिक को 54,076 मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी को 15,473, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ऋचा सिंह 6,257 वोट मिले.

ऐसे बिगड़ा गठबंधन का खेल
मेरठ में बात की जाए तो गठबंधन की तरफ से सीमा प्रधान को अपना महापौर का प्रत्याशी बनाया था. जोकि सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी है, लेकिन मेरठ में समाजवादी पार्टी अपनों को साथ नहीं ले पाई. वहीं ओबीसी की पार्टी एमआईएम मेरठ में इस तरीके से कमाल कर पाएगी, इसके बारे में किसी भी ने भी नहीं सोचा था.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

यह है अब तक का आंकड़ा
मेरठ महानगर की बात की जाए तो वर्ष 2000 से पहले मेरठ नगर पालिका में आता था. 1995 से लेकर 2000 तक बसपा के अयूब अंसारी नगर प्रमुख के पद पर कार्यरत रहे थे. उसके बाद वर्ष 2000 में सीमा का विस्तार हुआ 70 वार्ड हुए. बसपा के हाजी शाहिद अखलाक बतौर मेयर चुने गए. उस समय उत्तर प्रदेश में भाजपा के राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत थे.

वर्ष 2006 में 80 वार्ड गए, तब भाजपा की मधु गुर्जर महापौर बनी. उस समय बसपा सरकार में थी. वहीं सन 2012 की बात की जाए तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी. जब नगर निगम के चुनाव हुए तो भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया महापौर पद पर नियुक्त हुए. उसके बाद 2017 में जब चुनाव हुआ तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी. लेकिन एससी कोटे से बसपा की सुनीता वर्मा महापौर चुनी गई थी.

Tags: Meerut news, Nagar nikay chunav, UP Nagar Nikay Chunav, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें