दिल्ली. बड़ी खबर दिल्ली से है जहां टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बड़े पैमाने पर तबादले किये गए हैं. जानकारीक के मुताबिक तिहाड़ जेल के 99 अफसरों और कर्मचारियों के तबादले
किये गए हैं. तिहाड़ में ये तबादले डीजी तिहाड़ संजय बेनीवाल के आदेश पर किये गए हैं.
जिन लोगों के तबादले हुए हैं उनमें 11 डिप्टी सुपरीटेंडेंट, 12 असिस्टेंट, 15 हेड वार्डन, 56 वार्डन और
4 ड्राइवर शामिल हैं. DG जेल ने टिल्लू हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन लेते हुए ये कार्रवाई की है और बड़े स्तर पर तिहाड़ जेल में DG ने तबादले के आदेश दिये हैं. एक साथ बड़े पैमाने पर हुए तबादले के बाद तिहाड़ जेल में हड़कंप की स्थिति है.
मालूम हो कि बीते सप्ताह अल सुबह दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टरों के दो गुटों में आपस में भिड़ंत हो गई थी. इस दौरान आरोपियों ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू के गल्ले छाती और अन्य जगहों पर वार किए थे. बाद में जेल प्रशासन टिल्लू को अस्पताल ले गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई थी. दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में एक शूटऑउट हुआ था, जिसका मास्टरमांइड टिल्लू था. वह तिहाड़ जेल में बंद था. तिहाड़ जेल में घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. वहीं, बाद में जेल प्रशासन ने कुछ पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया था.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

Education Board: भारत में हैं 72 एजुकेशन बोर्ड, कितनों को मिली मान्यता, कितने हैं विदेशी? जानें सबकुछ

कोझिकोड ट्रेन आगजनी केस: आरोपी शाहरुख और अन्य के ठिकानों छापा, NIA ने जब्त किए सबूत

गाजियाबाद में कुल 45 फीसदी से अधिक हुआ मतदान, अब नतीजों का इंतजार

कभी नीतीश के थे ‘संकटमोचक’, अब BJP में शामिल हुए RCP सिंह, कहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव 2024?

दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक ध्यान दें, आज शाम कुछ रूटों पर रहेगा डावर्जन

सुप्रीम कोर्ट से अधिकार मिलते ही एक्शन में दिल्ली सरकार, सर्विसेज सचिव आशीष मोरे हटाए गए

दिल्ली में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले केजरीवाल

दिल्ली शराब कांडः पत्नी से VC के जरिये मिल सकेंगे मनीष सिसोदिया, जमानत पर फैसला सुरक्षित

गाजियाबाद में 5 बजे तक करीब 42 फीसदी हुआ मतदान, जानें किस इलाके में सबसे अधिक हुआ

Famous Sweet: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया तक मशहूर है ग्रेटर नोएडा की दुकान की बर्फी, 36 सालों से चल रही दुकान
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi news, Tihar jail
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 20:46 IST








