Rupay Credit Card पेश करेगा Kiwi, लाइफ टाइम फ्री होगा कार्ड, स्कैन एंड पे पर मिलेगा 1% कैशबैक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

Kiwi यूजर्स को तुरंत मिलेगा वर्चुअल रूपे क्रेडिट कार्ड
Scan & Pay ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी कैशबैक
लाइफ टाइम फ्री होगा कार्ड

नई दिल्ली. मौजूदा दौर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए ट्रांजैक्शन काफी तेजी से बढ़ा है. इस सुविधा के जरिए आप कभी भी और कहीं से भी किसी को भी चंद सेकेंडों के अंदर ही पैसा भेज सकते हैं. हालांकि पहले केवल बैंक अकाउंट के जरिए ही यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा मौजूद थी. अब कई सारे बैंकों ने रूपे क्रेडिट कार्ड (Rupay Credit Card) के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा को शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में क्रेडिट कार्ड प्लेटफॉर्म कीवी (Kiwi) ने ग्राहकों के लिए ‘क्रेडिट ऑन यूपीआई’ नामक एक नया सॉल्यूशन शुरू करने की घोषणा की. कीवी बैंकों के सहयोग से रूपे क्रेडिट कार्ड जारी करेगा. इसी के साथ ‘क्रेडिट ऑन यूपीआई’ प्रदान करने वाला भारत का पहला ऐप बन गया है.

इस सॉल्यूशन की शुरुआत कीवी द्वारा क्रेडिट बाजार में सबसे व्यापक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C)  मॉडल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कंपनी का मोबाइल एप्लिकेशन यूजर्स को सीधे अपने फोन से क्रेडिट कार्ड या बैंक अकाउंट का उपयोग करके पेमेंट करने की अनुमति देगा.

Tags: Credit card, Rupay, Save Money, Upi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें