कौशांबी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलालगंज मवई गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की स्कूल वैन की चपेट में आने से मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और चालक हरिशंकर, निवासी टिकरा, की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चालक के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Up Head Line
Views: 21







