पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने कस्बा मंझनपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी  पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कस्बा मंझनपुर में पैदल गश्त की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी (SDM) मंझनपुर, थाना मंझनपुर पुलिस टीम, महिला थाना पुलिस टीम ,जोनल दंगा नियंत्रण टीम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम मौजूद रही।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया गया।

 

महिला थाना पुलिस टीम की मौजूदगी के साथ महिला सुरक्षा एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया गया। वहीं, जोनल दंगा नियंत्रण टीम की मौजूदगी में त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित चुनौती से निपटने हेतु सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

*जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर पैदल गश्त एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।*

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें