*कौशाम्बी* लेखपाल संघ के चुनाव में ज्ञानपाल को निर्विरोध जिलाध्यक्ष तथा ज्वाला सिंह को निर्विरोध जिला मंत्री चुना गया। चुनाव में दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों और साथी लेखपालों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञानपाल और जिला मंत्री ज्वाला सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। साथी लेखपालों और समर्थकों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में लेखपाल संघ और अधिक मजबूत होगा तथा लेखपालों की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।निर्विरोध चयन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विश्वास जताया कि ज्ञानपाल के नेतृत्व में संगठन एकजुट होकर लेखपालों के हितों के लिए कार्य करेगा। वहीं,जिला मंत्री ज्वाला सिंह से भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और संघ के कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।








