कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कामयाबी खोए हुए 110 मोबाइल बरामद, 24 लाख की संपत्ति के असली मालिकों को सौंपा वापस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​
​कौशाम्बी – जनपद की पुलिस ने आम नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का बड़ा काम किया है। विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न कंपनियों के कुल 110 खोए हुए मोबाइल फोन रिकवर कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है।


​
​पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और पुलिस सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की मदद से संभव हो सकी है। थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों और CCTNS पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर इन मोबाइलों को देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रैक और रिकवर किया।


​

​पुलिस ने आम जनता को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाता है, तो नागरिक स्वयं केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, थानों में मिलने वाले प्रार्थना पत्रों को भी इस पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैकिंग पर लगाया जाता है।
​बरामद किए गए मोबाइलों को पाकर उनके मालिकों ने कौशांबी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें