सिराथू का विकास ही मेरा लक्ष्य: विधायक पल्लवी पटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी* विकास खंड कड़ा के गिरधरपुर गढ़ी गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए करीब पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन विधायक पल्लवी पटेल ने किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।उद्घाटन के अवसर पर विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि सिराथू का विकास ही उनका लक्ष्य है। क्षेत्र के गांवों में सड़क, जल निकासी, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देते हुए जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस सड़क की जरूरत महसूस की जा रही थी। सड़क बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर डॉक्टर असलम, वीरेंद्र साहू, अजय पटेल, मिनहाजुल हसन, सीताराम पाल, राकेश विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें