अव्वल रहे अरसान, इसरा को दूसरा स्थान
मदरसे में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कई हस्तियों का हुआ सम्मान, बच्चों को भी मिला इनाम
प्रतापगढ़। नगर के अचलपुर स्थित मदरसा मोहम्मदिया में मोहम्मद साहब की सीरत पर क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मदरसे के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रथम पुरस्कार मोहम्मद अरसान को मिला। उन्हें 500 रुपए नकद, मेडल और एक जोड़ी कपड़ा दिया गया। द्वितीय पुरस्कार इसरा फातिमा को दिया गया। उन्हें 300 रुपए नकद , मेडल और एक जोड़ी कपड़ा एवं तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अली को 200 रुपए नकद, एक जोड़ी कपड़ा और मेडल दिया गया। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 5 प्रतिभागियों को भी हौसला अफजाई के लिए नकद रुपए के साथ एक जोड़ी कपड़ा और मेडल मिला। मदरसों के बच्चों ने नात शरीफ भी सुनाई।

कार्यक्रम में क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं। सम्मानित अतिथियों में मोहम्मद सगीर, मौलाना अजहर नदवी, जीआईसी स्कूल के उर्दू शिक्षक मौलाना गयासुद्दीन नदवी, मुफ्ती नियाज कासमी, हिमायत उल्लाह उर्फ बन्ने नेता, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद शफकत, मौलाना उमैर शाह और मोहम्मद मुनीर अब्बू रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अजहर नदवी एवं सफल संचालन मोहम्मद अराफात ने किया
इसके अलावा कार्यक्रम में हाफिज अफसर, हाफिज कामिश, मोहम्मद समीर, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अनस, मोहम्मद मेराज और अब्दुल रब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








