कौशाम्बी। सिराथू तहसील के अफजलपुर सातों में गर्मी को देखते हुए आम लोगों और राहगीरों को राहत देने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। हमारे साथी सरवर सलमानी तथा सऊदी अरब निवासी मोहम्मद फैसल अल हरबी के सहयोग से ये फ्रीजर वाटर सिराथू तहसील के अफजल पुर सातो में लगाया गया है।

इस फ्रीजर से राहगीरों और आम लोगों को नि:शुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। गर्मी के बीच ठंडा पानी मिलने से यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को शीतल और साफ पानी उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की जनहितकारी पहल की सराहना की है। इस मौके पर हाजी अजीजुल हसन, सद्दाम, मो0 यासीन, कलीम हाफिज जी,मंसूर आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Up Head Line
Views: 516








