शादी का झांसा देकर युवती को भगाने और उत्पीड़न का आरो एसपी से शिकायत कर युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के  एक गाँव की  युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर उसे भगाने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
युवती के मुताबिक, 12 अगस्त को नितिन कुमार उसे अपने साथ मुंबई ले गया, जहां करीब एक महीने तक उसे रखा गया। आरोप है कि इस दौरान शादी किए बिना उसके साथ संबंध बनाए गए। इसके बाद युवक उसे नोएडा ले गया, जहां भी उसका उत्पीड़न किए जाने का आरोप है।
युवती ने आरोप लगाया कि घर से ले जाए गए करीब तीन लाख रुपये और सोने के आभूषण भी युवक ने खर्च कर दिए। आरोप है कि 30 सितंबर को युवती को उसके घर छोड़ दिया गया। परिजनों ने युवक पर मारपीट और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।
युवती ने एसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें