विद्यालय की बदहाली पर छात्रों ने खोला मोर्चा, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

 

कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के नेवादा ब्लॉक स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया। विद्यालय की समस्याओं से नाराज छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

छात्रों ने विद्यालय में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था, गंदे शौचालय, टूटी सीटें और कॉलेज में बोर्ड नहीं होने समेत अन्य समस्याओं को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की।

इसके बाद छात्र-छात्राएं ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए और वहां भी प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने की बात कही।

छात्रों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए। अब देखना होगा कि छात्रों की शिकायतों पर शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रबंधन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें