इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगाई रोक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी खबर,

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 से जुड़ा मामला,

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगाई रोक,

5 अक्टूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई,

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा विज्ञापित की गई थी भर्ती,

याची श्याम सुंदर, कमलेश यादव व अन्य और यश पांडेय व 44 अन्य की याचिकाओं पर कोर्ट ने दिया आदेश,

जस्टिस अनीस कुमार गुप्ता की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई,

याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे अधिवक्ता संजय कुमार यादव व आलोक मिश्र ने रखा पक्ष,

उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 का विज्ञापन 12 अगस्त 2025 को जारी किया गया था,

इसके लिए 15 लाख 75 हजार 7 सौ 6 आवेदन प्राप्त हुए थे,

लिखित परीक्षा गत 14 व 15 मार्च को दो-दो पालियों में हुई थी,

जिसमें 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे,

लिखित परीक्षा का परिणाम गत सात मई को जारी किया गया था,

अभ्यर्थियों ने बदलाव किए गए प्रश्नों को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई थी,

लेकिन भर्ती बोर्ड ने कंसीडर नहीं किया,

इस पर अभ्यर्थियों ने याचिकाएं दाखिल की।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें