दिल्ली से घर लौट रहे युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे 22 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चायल क्षेत्र के पाक्सराई निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल के रूप में हुई है। रामू दिल्ली में एक कंपनी की गाड़ी चलाता था और छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहा था।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार को रामू ने कंपनी के मालिक की गाड़ी छोड़ने के बाद घर के लिए निकलने की बात कही थी। इसी दौरान गुरुवार रात करीब एक बजे मूरतगंज पुलिस चौकी से परिजनों को रेलवे लाइन किनारे शव मिलने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े और दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान रामू के रूप में की।
परिजनों का आरोप है कि रामू का मोबाइल फोन और बैग गायब है। बुधवार को ही रामू ने फोन पर अपनी मां से बात की थी और करीब 12 हजार रुपये मंगाने की बात कही थी। मोबाइल और बैग गायब मिलने समेत अन्य परिस्थितियों को देखते हुए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मृतक के चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल हत्या की आशंका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें