नशा मुक्त युवा” अभियान के अंतर्गत “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” विषय पर कार्यक्रम आयोजित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी —

महामाया राजकीय महाविद्यालय, कौशांबी में “नशा मुक्त युवा” अभियान के तहत “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में डॉ अरुण कुमार केशरवानी एवं डॉ अलीमा ख़ातून के द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सामान्य स्थिति का परीक्षण किया गया तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति नियमित रूप से सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, खेलकूद, पर्याप्त नींद एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में “नशा एवं स्वास्थ्य” विषय पर विशेष विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य अतिथि मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरुण कुमार केसरवानी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अलीमा खातून एवं स्टाफ नर्स रूपा देवी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ अरुण कुमार केशरवानी ने विशेषज्ञ सत्र में यह बताया गया कि शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट तथा अन्य मादक पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित कर सकती है। विद्यार्थियों को नशे से बचने के लिए खेलकूद, योग, व्यायाम, रचनात्मक गतिविधियों एवं सकारात्मक मित्र मंडली को अपनाने का संदेश दिया गया।

डॉ अनिल कुमार सोनकर द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” के संदेश से जोड़ते हुए बताया कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं का स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास से भी जुड़ा हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ पवन कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में नशा मुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया ।संचालन कर रहे डॉ अजय कुमार ने विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, आत्मअनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।

इस कार्यक्रम में डॉ अजय कुमार डॉ नीलम बाजपेयी डॉ रीता दयाल जय किशन मानवेन्द्र सिंह अजय आदि ने सहयोग प्रदान किया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें