समग्र शिक्षा माध्यमिक द्वारा आयोजित जनपदीय कला का हुआ उत्सव प्रतियोगिता आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

 

समग्र शिक्षा माध्यमिक द्वारा आयोजित जनपदीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 07 सितम्बर 2026 सोमवार को धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में हुआ जिसके अंतर्गत नाटक, एकल गायन, संगीत वादन, सामूहिक नृत्य, शिल्प कला, पोस्टर पेंटिंग, मूर्तिकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ सर्वप्रथम आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति के अनुसार मां सरस्वती पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण एवं फीता काट कर किया।
आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में जनपद कौशाम्बी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने निर्धारित विधाओं में प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिता के अवसर पर प्रतिभागी छात्र/छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, सुन्दर आलेखन आदि कलाएं प्रस्तुत की; जिसमें संगीत वादन- एकल ढोलक में हिमांशु कुमार अग्रहरि को प्रथम, लोकगीत समूह गायन में गोलू व अन्य को प्रथम, नाटक समूह में अर्चना व अन्य को प्रथम, लोकनृत्य कजरी में खुशी साहू प्रथम, पारम्परिक कहानी वाचन में महक प्रथम, एकल गायन शास्त्रीय में नैन्सी देवी प्रथम, नृत्य एकल में अवनी प्रथम, त्रियामी मूर्तिकला में शिखा साहू को प्रथम, द्वियामी चित्रकला एकल में शेफाली, संगीत(वादन) एकल में शुभ्रा शर्मा को प्रथम, दृश्य कला समूह स्थानीय शिल्प में निशा देवी व अन्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया व मण्डल में कौशाम्बी जनपद का प्रतिनिधित्व करने के लिए आशीर्वचन दिये गये।
प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय के राम शंकर सिंह(उप प्रधानाचार्य), डॉ. पुनीत अग्रहरि, आदित्य कुमार सिंह, बलवंत कुमार,  धनवंतरी कुमार,  ललित कुमार, कु. कल्पना सिंह, कु. जागृति सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहें। मण्डल स्तर के लिए चयनित सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें