जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी–

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड कनैली, मूरतगंज एवं कड़ा में आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. को निर्देशित किया कि बच्चों की उपस्थिति में और सुधार लाई जाए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर सी.डी.पी.ओ. कड़ा एवं सिराथू का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ से कहा कि समय से पुष्टाहार वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी सी.डी.पी.ओ. को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र समय से खुलें।
जिलाधिकारी ने सभी सी.डी.पी.ओ. से सैम बच्चों की संख्या/पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराए जाने एवं उनका फॉलो-अप की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सैम बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर हैण्डओवर करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें