जिलाधिकारी ने आर.आर.सी. सेंटर, कोतारी पश्चिम का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज आर.आर.सी. सेंटर, कोतारी पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण कर केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा केंद्र पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आर.आर.सी. सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।
मौके पर उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिला अनीता ने बताया कि प्लास्टिक को एकत्र कर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्लास्टिक यूनिट,टेवा में भेजा जाता है। वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें