करारी माइनर नहर समेत जिले की सभी सूखी नहरों में टेल तक जलापूर्ति की जाए…. अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी ने जिले की सभी सूखी नहरों एवं रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने की जिला प्रशासन कौशांबी और सिंचाई विभाग से मांग की है। पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने इस संबंध में जल्द समुचित कार्यवाही किए जाने के लिए आवाज उठाई है।

मंगलवार 16 जून को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी सकिपा कार्यकर्ताओं के साथ सिराथू ब्लॉक के अचाकापुर बेला गोसाईतारा शिवपुर गढ़ी चकिया आदि का भ्रमण किया और किसानो से भेंट की। इस अवसर पर किसानों ने सूखी नहरों में जलापूर्ति चालू नही होने का मुद्दा उठाया। किसानो का कहना था कि धान की बेहन तैयार हो चुकी है लेकिन नहरों में जलापूर्ति नही होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
इस अवसर पर सकिपा नेता अजय सोनी ने कहा कि करारी माइनर नहर समेत जिले की सभी सूखी नहरों में जलापूर्ति नही हो रही है जिससे किसान परेशान हैं। आगे कहा कि पिछले कई महीनों से नहरों मे पानी छोड़े जाने को लेकर समर्थ किसान पार्टी आवाज उठाने का काम कर रही है परंतु सिंचाई विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जबकि इस समय धान रोपाई शुरू हो चुकी है। अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द करारी माइनर रामगंगा नहर समेत जिले की सभी सूखी नहरों एवं रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराई जाए ।इस अवसर पर देवमूर्ति पांडेय अंबिका प्रसाद यादव, मानसिंह पटेल, जयराम सोनकर, हेमंत सरोज, जुम्मन अली आदि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें