ट्रक चालकों की मनमानी से राशन डीलरों में आक्रोश, जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

*रिमोट से कांटे में हेराफेरी और गेहूं भिगोने का आरोप, नेवादा ब्लॉक के दोनों ट्रक चालकों को हटाने की मांग

*कौशाम्बी*। ऑल इंडिया फेयर शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में राशन विक्रेताओं ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नेवादा ब्लॉक में खाद्यान्न वितरण से जुड़े दोनों ट्रक चालकों को तत्काल हटाने की मांग की है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि खाद्यान्न लेकर आने वाले ट्रक चालक अपने साथ निजी इलेक्ट्रॉनिक कांटा लेकर आते हैं और रिमोट के माध्यम से उसमें हेराफेरी कर प्रत्येक बोरी में लगभग दो किलोग्राम तक वजन कम दिखाते हैं। इससे उचितदरविक्रेताओं को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
डीलरों का यह भी आरोप है कि ट्रक चालक गेहूं पर पानी छिड़ककर या उसे भिगोकर वजन बढ़ाने का प्रयास करते हैं। इससे खाद्यान्न की गुणवत्ता प्रभावित होती है और राशन उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि कई बार इस संबंध में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ट्रक चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा नेवादा ब्लॉक में तैनात दोनों चालकों को तत्काल हटाया जाए।राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें