दिशा समिति की बैठक में सांसद पुष्पेंद्र सरोज का बड़ा बयान, बोले- काम नहीं कर पा रहे तो डिप्टी सीएम इस्तीफा दें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

यूपी के कौशांबी जिले में आज दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद Pushpendra Saroj ने की। बैठक में जिलाधिकारी Amit Kumar, पुलिस अधीक्षक Satyanarayan Prajapat, सीडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सांसद ने जिले में अधिकारियों की कमी और विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कौशांबी डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya का गृह जनपद होने के बावजूद अधिकारियों की कमी और विकास संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं।

दिशा समिति की बैठक में सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई छोटे-छोटे मंत्री अपने जिलों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन डिप्टी सीएम का गृह जनपद होने के बावजूद कौशांबी में विकास की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। सांसद ने कहा कि यदि जिले की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही है तो डिप्टी सीएम को अपने पद पर बने रहने पर विचार करना चाहिए।

सांसद पुष्पेंद्र सरोज दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि गोरखपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है तो कौशांबी को क्यों नहीं कहां की उप मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आवास हैऔर यहां पर अधिकारियों की कमी है कम से कम अधिकारियों की कमी ना होना चाहिए डॉक्टरों की कमी नहीं होना चाहिए आगे कहा उन्होंने बिजली विभाग 10% बढ़ा दिया है

इस कार्यक्रम में सांसद पुष्पेंद्र सरोज,नगर पालिका अध्यक्ष, कविता सरोज,बीरेंद्र फौजी,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,और सपा के जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव,शहनवाज अहमद,मान सिंह,प्रदीप चौधरी, परवेज अंसारी,मुस्तकीम अहमद,सहित तमाम सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें