आईजी प्रयागराज जोन एवं एसपी ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज  ज्योति नारायण एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  सत्यनारायण द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत कोखराज क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस महानिदेशक  द्वारा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें