प्रयागराज विकास प्राधिकरण परिवार की ओर से इन्दिरा भवन परिसर में विशाल भण्डारे का किया गया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज— ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण परिवार की ओर से मंगलवार को इन्दिरा भवन परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण  ऋषि राज के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।


भण्डारा कार्यक्रम का शुभारम्भ अपराह्न 2 बजे मण्डलायुक्त  सौम्या अग्रवाल ने इन्दिरा भवन के पोडियम पर किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आगन्तुकों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज  मनीष कुमार वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वयं प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण  ऋषि राज के अलावा उप पुलिस आयुक्त (नगर)  मनीष शान्डिल्य,  सागर जैन (आईपीएस), सचिव विकास प्राधिकरण  विनीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने सेवाभाव से व्यवस्थाओं को संभाला। बड़े मंगल एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित इस भण्डारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें