कौशाम्बी—
आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा थाना मंझनपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा मंझनपुर में पैदल गस्त किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर भी उपस्थित रहे।

पैदल गस्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई।

इस दौरान संबंधित पुलिस बल मौजूद रहा।
Author: Up Head Line
Views: 78







