एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बाँध कर किया विरोध प्रदर्शन, 20 मई तक मानदेय न मिलने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध उ०प्र०राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ(रज़ि०) के प्रान्तीय अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह द्वारा घोषित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में आज उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बाँध कर कार्य करते हुए विगत 2 माह से लंबित मानदेय के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित होकर विभाग के प्रति शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।


संघ के प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने बताया कि इस प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएचएम के संविदा चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, पैरामेडिकल स्टॉफ, बीपीएम, बीसीपीएम, मैनेजमेंट स्टॉफ सहित अन्य समस्त संविदा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिला अध्यछ डॉ अरुण केशरवानी ने बताया कि मार्च एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अभी तक न मिलने के कारण कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों के विद्यालयों का नया सत्र प्रारम्भ होने के बावजूद कर्मचारी फीस, पुस्तकों एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में असमर्थ हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

संघ द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह विरोध कार्यक्रम दिनांक 19 एवं 20 मई 2026 को भी पूरे प्रदेश में जारी रहेगा। यदि 20 मई तक कर्मचारियों के लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है, तो 21 मई 2026 से प्रदेश के समस्त एनएचएम संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। मण्डल अध्यछ अवनीश मिश्रा ने कहा की हालांकि जनहित को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाओं को इस दौरान सुचारु रूप से संचालित रखा जाएगा।
संघ नेतृत्व ने शासन एवं विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, जिससे कर्मचारियों को आंदोलन की स्थिति से बाहर निकाला जा सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें