मुख्य विकास अधिकारी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में आयोजित जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ओसा मण्डी परिसर के अन्दर तौल के लिए धर्मकांटा लगवाये जाने की मांग पर बताया गया कि धर्मकांटा लगाए जाने के लिए स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त मुख्यालय को पत्र पेषित कर दिया गया है।
बैठक में नगर पंचायत सराय अकिल के मुक्तिधाम में समर सेबल लगने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि समरसेबल लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बैठक में मंझनपुर बस डिपो के बोर्ड को पुनः पेंट कराने की मांग पर बताया गया कि आगामी 03 दिवस के अन्दर कार्य करा दिया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि प्रभासगिरि प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए आगणन प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा। गंगा तट पर स्थित संदीपन घाट के सौंदर्यीकरण की मांग पर बताया गया कि संदीपन घाट के सौंदर्यीकरण कराए जाने के लिए महानिदेशक, पर्यटन को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
बैठक में भरवारी बस स्टॉप को आरंभ कराए जाने की मांग पर बताया गया कि बस स्टॉप को शीघ्र हैंडओवर कर संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें