पुलिस अधीक्षक  स्वयं सड़क पर उतरकर लोगों को किया जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जनपद में चलाया जा रहा 15 दिवस का विशेष सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान

कौशाम्बी–

जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  सत्यनारायण द्वारा जनपद भर में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी स्वयं थाना मंझनपुर अंतर्गत कलश चौराहे पर मौजूद रहकर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते रहे।


इस दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करें। साथ ही गलत दिशा में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों को बताया गया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट केवल नियम नहीं बल्कि दुर्घटना के समय जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आमजन से सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांक सिंह एवं थाना मंझनपुर पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें