महेवाघाट पुलिस का बड़ा खुलासा, मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले दो शातिरो को किया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशाम्बी जिले में महेवाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंदिरों से घंटे चोरी करने वाली घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 18 घंटे और घंटियां भी बरामद की हैं। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

दरअसल महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम सरावां गांव स्थित बौखर बाबा शिव मंदिर से 29 और 30 अप्रैल की रात घंटियां चोरी हो गई थीं। इसके बाद 11 मई को शाहपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर से भी अज्ञात चोर घंटे चोरी कर फरार हो गए थे। लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना महेवाघाट पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिनौता-धाता मार्ग नहर पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू गोंड और रवि गोंड के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीख मांगने के बहाने घूमते थे और मौका पाकर मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस ने उनकी निशानदेही पर नहर पट्टी के पास गड्ढे में छिपाकर रखे गए 18 घंटे और घंटियां बरामद कर ली हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें