कौशांबी
कौशांबी में अचानक मौसम ने बदला मिजाज, तेज तूफान से जनजीवन प्रभावित।
तेज आंधी चलने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अचानक उठी धूलभरी आंधी से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
दारानगर इलाके में विशाल पीपल के पेड़ की डाल गिरने से बिजली की तारें टूट गईं।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया।
तेज हवाओं के कारण सड़क पर आवागमन भी प्रभावित बताया जा रहा है।
मौसम के अचानक करवट लेने से लोग परेशान और सहमे नजर आए।
प्रशासन सतर्क, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील।
Author: Up Head Line
Views: 58







