*ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट नीतियों के विरोध में 20 मई को देशव्यापी दवा व्यापार बंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कौशाम्बी—

ऑनलाइन ई-फार्मेसियों के अवैध संचालन और बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा अपनाई जा रही प्रिडेटरी प्राइसिंग के विरोध में आगामी 20 मई को देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी।इसी सम्बन्ध में सोमवार को केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशाम्बी ने इस राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बालाजी केशरवानी ने बताया कि सरकार की कुछ नीतियों के कारण छोटे और मध्यम केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है।ज्ञापन के माध्यम से एशोसिएसन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर तत्काल लगाम लगाई जाए।28 अगस्त 2018 की अधिसूचना GSR 817 (E) और 26 मार्च 2020 की अधिसूचना GSR 220 (E) को वापस लिया जाए और बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा भारी छूट देकर बाजार को अस्थिर करने वाली नीतियों पर रोक लगाई जाए।केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बालाजी केशरवानी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ई-फार्मेसी की अनियंत्रित वृद्धि से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बिना वैध पर्चे के दवाओं की बिक्री बढ़ रही है।एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग से एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ रहा है।नशीली और आदत डालने वाली दवाओं की उपलब्धता आसान हो गई है।फार्मासिस्ट और रोगी के बीच सीधा संवाद समाप्त हो रहा है।एसोसिएशन के अनुसार देश भर में लगभग 12.40 लाख केमिस्ट और उनसे जुड़े 4 से 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। केमिस्टों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय घनश्याम केशरवानी, राहुल यादव, अचिन केशरवानी, मोमिन अंसारी, आकाश केशरवानी , सुरेश अग्रहरि, श्रीचंद्र चौरसिया, मानिक यादव, नीलकंठ अग्रहरि, विनोद कसेन्दा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे