आखिर बनते ही कैसे उखड़ने लगी अचाकापुर, देवखरपुर, नौगिरा सड़क…. अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शुक्रवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम अचाकापुर, देवखरपुर, पतेरिहा, निजामपुर नौगिरा आदि का भ्रमण किया और लोगों से वार्ता की। वार्ता के क्रम में लोगों ने बताया कि अचाकापुर, देवखरपुर, पतेरीहा, निजामपुर नौगिरा की हाल ही में बनाई गई सड़क तुरंत एकाएक उखड़ने लगी है। लोगों की शिकायत को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी मौके पर जाकर स्थानीय लोगों के साथ सड़क का मौका मुआयना किया और ग्रामीणों की शिकायत के मद्देनजर लेकर लोक निर्माण विभाग से सवाल किया कि मरम्मत के तुरंत बाद आखिर इतनी जल्दी कोई सड़क कैसे उखड़ने लगती है।

ग्रामीणों से वार्ता के क्रम मे अजय सोनी ने बताया कि अचाकापुर से देवखरपुर, पतेरिहा, निजामपुर नौगिरा को जाने वाली सड़क आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ने एवं रोजाना सैकड़ों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। बताया कि पूर्व मे यह सड़क बेहद जर्जर और खस्ताहाल थी। इस सड़क की मरम्मत के लिए मेरे द्वारा पूर्व में करीब तीन सालो से लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन कौशांबी से मरम्मत कराए जाने की लगातार मांग की जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप अभी फरवरी माह में लोक निर्माण विभाग कौशांबी द्वारा उक्त जर्जर सड़क की मरम्मत कराई गई। परंतु मरम्मत कार्य पूर्ण होने के एक महीने के भीतर ही सड़क फिर से उखड़ने लगी है जिससे आसपास के गांवो के लोग खासे नाराज हो रहे हैं। इस अवसर पर अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से स्थलीय जायजा लेने एवं उक्त सड़क के दुबारा मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है। अजय सोनी ने बताया कि इस बार की जिला पंचायत सदन की बैठक मे लोक निर्माण विभाग के द्वारा नवीन बनवाई या मरम्मत कराई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जायेंगे और जिम्मेदार लोगों पर समुचित कार्रवाई की मांग की जायेगी। इस अवसर राम शंकर यादव, संतलाल सरोज, दिनेश कुमार निर्मल, साकिर अली, प्रमोद सिंह, राम स्वरूप सरोज आदि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे