अलविदा जुमा की नमाज सकुशल सम्पन्न, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

आज  रमज़ान माह के आख़री शुक्रवार अलविदा जुम्मा की नमाज के अवसर पर जनपद कौशाम्बी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद के समस्त संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों एवं नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

नमाज स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों, धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में नमाज सम्पन्न कराई गई।
जनपदवासियों के सहयोग एवं पुलिस प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप जनपद कौशाम्बी में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।
पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे जनपद में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था निरंतर सुनिश्चित की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे