कौशाम्बी–
समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी का रोडवेज बस चालू कराए जाने से गदगद लेकर क्षेत्रीय जनता ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया है। गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम सईदाबाद गांव में अजय सोनी द्वारा जनहित में अफजलपुरवारी से प्रयागराज एवं कानपुर तक रोडवेज बस चालू कराए जाने से गदगद होकर क्षेत्रीय जनता ने अजय सोनी को माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया ।इस अवसर पर लोगों ने अजय सोनी जिंदाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए।

सबसे पहले अजय सोनी को माल्यार्पण कर उन्हे लोगों ने बधाई दी। साथ ही जनहित में उनके द्वारा किए गए कार्य की लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि रोडवेज बस चालू कराए जाने के लिए मेरी अगुवाई में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में कई सालों से संघर्ष जारी था।आगे कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा एवं जनहित में मेरा जमीनी संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि समर्थ किसान पार्टी जिले के विकास एवं जनहित के लिए सदैव आवाज उठाने का काम किया है और आगे भी ऐसा करेगी। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि सिंचाई, विद्युत, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर मै हमेशा आवाज उठाता रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा। इस मौके पर डॉ मनोज लोधी, राजेंद्र सोनकर, सुमेर सोनी, घनश्याम सिंह, अब्दुल गनी, कयूम अहमद , डॉक्टर अल्ताफ, रफीक अहमद, सलमान अहमद आदि मौजूद रहे।








