जिलाधिकारी ने ग्राम चैपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के तहत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-रसूलपुर बदले में ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को ग्राम के विद्यालय में 19 पैरामीटर के अन्तर्गत कराए गए कार्यों, निपुण तालिका, साफ-सफाई एवं डी.बी.टी. आदि का सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से गांव के सबसे नजदीक स्थित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्रामवासियों ने बताया कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है।

जिलाधिकारी ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियो से लाभार्थियो को पुष्टाहार वितरण की स्थिति एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए सी.डी.पी.ओ. से कहा कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चो की उपस्थिति कम है, उन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाई जाय। उन्होंने ग्रामवासियो से नजदीकी पशु चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि पशुओं का टीकाकरण कराया जाय। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियो-सुरेन्द्र कुमार, गीता देवी, मन्त्रा देवी व दीपक कुमार आदि को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।
ग्राम चैपाल में ग्रामवासियों ने बताया कि गर्मी के दिनों में विद्युत की कटौती होती है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत ने कहा कि निर्धारित समयावधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय तथा ट्रान्सफार्मर खराब होने की शिकायत प्राप्त होने पर निर्धारित समय पर बदलवा दिया जाय। ग्रामवासियों ने बताया कि 02 विद्युत के खम्भे टूटे हैं, जिसे अभी तक बदला नहीं गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को खम्भे बदलवाने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में सी.एच.ओ. नहीं मिलते हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने सी.एच.ओ. से कहा कि ठीक प्रकार से कार्य किया जाय, पुनः शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सी.एच.ओ. द्वारा प्रतिदिन किए जा रहें कार्यों की माॅनीटरिंग करें।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने ग्रामवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कराए गए सर्वें में ग्राम में 103 लोग पात्र पाए गए हैं, जिनको आवास निर्माण के लिए मार्च माह के बाद धनराशि मिलना शुरू हो जाएगा। ग्राम चैपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे