शोरूम के अंदर कीमती फोन लेकर अदला बदली कर ली, फिर बोला ये पसंद नहीं है रखिए…लेकिन CCTV ने खोल दी पोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर – यूपी की मोबाइल चोर पुलिस देखी क्या!

दोनों निलंबित…

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस की करने वाली करतूत सामने आई है। यहां रक्षक ही भक्षक बन गए… जी हां, मोबाइल खरीदने गए दो पुलिसकर्मी शोरूम से मोबाइल चुराने के बाद मुस्कुराते हुए दिखे हैं। पुलिसकर्मी ने अपने जेब से पुराना फोन निकालकर उसे न्यू फोन से बदल लिया और फोन जेब में रखने के बाद पसंद न आने की बात कहकर पुराना फोन वापस कर दिया। इसके बाद दोनों मुस्कुराते हुए वहां से निकल लेते हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अधिकारियों द्वारा शोरूम संचालक को फोन वापस कराते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की छवि खराब करने वाले पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच जारी हैं।

दरअसल, ये चौंकाने वाला मामला जौनपुर का है। महंगा मोबाइल लेने के लिए 7 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर जौनपुर में तैनात यूपी पुलिस के दो सिपाही लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास स्थित एक शोरूम पर जाते हैं। शोरूम पर मौजूद ग्राहकों को फोन दिखाने वाली युवती से दोनों सिपाही महंगा फोन देखने के लिए मांगते हैं। युवती उन्हें देखने के लिए दो फोन देकर किसी से फोन पर बात करने लगती है। इसी बीच दोनों बार बार मोबाइल देखते समय ही कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो यूपी पुलिस की जमकर किरकिरी की बड़ी वजह बन जाता है।

*सिपाही फोन चुराकर जेब में रखा, पुराना फोन थमाकर बोला : इसे रखिए…पसंद नहीं है, चलते हैं…*

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों सिपाही मोबाइल फोन लेकर देखते नजर आ रहे हैं। इसीबीच ब्लैक कलर की हाफ जैकेट पहने दिख रहा सिपाही फोन को देखते समय काउंटर पर रखे लैपटॉप की स्क्रीन के पीछे हाथ ले जाता है। इससे सामने बैठी युवती को उसका बायां हाथ नहीं दिखता।

*ऐसे किया फोन चोरी:*

दाएं हाथ में नया फोन लेकर देख रहा सिपाही झट से अपनी जैकेट में रखकर पहले से लाए हुए पुराने फोन को निकालता है। बाएं हाथ से फोन निकालकर उसकी अदला बदली करके नया फोन जैकेट की उसी जेब में रख लेता है। उसके बाद अपना पुराना फोन दाएं हाथ में लेकर युवती को पसंद न आने की बात कहकर वापस लौटा देता है। कुछ देर बाद हाथ में लेकर देख रहा दूसरा सिपाही भी युवती को फोन पसंद न आने की बात कहकर लौटा देता है। हालांकि फोन पर बात करते समय युवती इस चालाकी पर ध्यान नहीं दे पाती, जिससे दोनों सिपाही अपने मकसद में कामयाब होकर मुस्कुराते हुए वहां से फोन न पसंद आने की बात कहकर चूना लगाकर निकल लेते हैं।

*ऐसे हुआ खुलासा :*

शोरूम से फोन चोरी करके जाने के बाद भी सीसीटीवी में दिख रही युवती को इसकी भनक नहीं लगती। दरअसल, जब शोरूम का मालिक आकर मोबाइल स्टॉक का मिलान करता है तो उसे एक फोन कम मिलता है। काउंटर पर बैठी युवती द्वारा बेचे गए फोन के बारे में जानकारी लेने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद मालिक ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। पहली बार सीसीटीवी देखने के बाद भी पुलिसकर्मियों के हाथ की सफाई उसे नहीं दिखी। हालांकि दोबारा जब बारीकी से देखा गया तो साथ आए हुए यही दोनों शक्श फोन चोर मिले।

सीसीटीवी फुटेज निकालने के बाद मालिक को लगा ये चोर कोई आम व्यक्ति होगा। उसे तबतक इसकी जानकारी नहीं थी कि ये दोनों कोई आम चोर नहीं बल्कि पुलिसकर्मी है। हालांकि, दोनों युवकों की पहचान करने के लिए जब उसने सीसीटीवी फुटेज की क्लिप अपने परिचितों को भेजी तब किसी ने बताया कि ये दोनों पुलिसकर्मी हैं। दोनों की पहचान धनंजय बिंद और मिथिलेश यादव के रूप में हुई है दोनों पुलिसकर्मी जौनपुर में ही तैनात हैं। फिलहाल, बक्शा थाने में तैनात मिथिलेश यादव और पुलिस लाइंस में तैनात धनंजय बिंद को निलंबित कर दिया गया है।

*अधिकारियों ने फोन वापस कराया :*

पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचते ही आनन फानन में शोरूम मालिक को मोबाइल फोन वापस दिला दिया गया। हालांकि पुलिस की छवि खराब करने वाले इन दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू करते हुए इन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।

*ASP बोले :

हालांकि, इस पूरे मामले पर जौनपुर के ASP सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि फोन वापस करा दिया गया है। दोनों सिपाहियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही हैं।

हालांकि, रक्षक ही भक्षक बनने वाली कहानी ने यूपी पुलिस की मटियामेट कर दी। जो कोई भी इस वायरल वीडियो को देख रहा है वो चौक जा रहा है और यही सवाल कर रहा है कि ये वाकई पुलिसकर्मी हैं या पेशेवर चोर !

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें