कौशांबी की नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति बढ़ाने की मांग को लेकर सहायक अभियंता सिंचाई को सौंपा मांगपत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में कौशांबी की नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति बढ़ाने की मांग को लेकर सिंचाई खंड फतेहपुर के सहायक अभियंता नवाब सिंह को एक मांगपत्र सौंपा गया है। सौंपे गए मांगपत्र में रामगंगा नहर और इससे जुड़े कई रजबहों में जलापूर्ति बढ़ाने एवं टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की गई है।

मंगलवार को समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ फतेहपुर सिंचाई खंड कार्यालय पहुंचे और सहायक अभियंता सिंचाई नबाब सिंह को एक मांगपत्र सौंपा। सौंपे गए मांगपत्र में सिराथू तहसील अंतर्गत नहरों एवं रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने एवं जलापूर्ति की मात्रा बढ़ाएं जाने की मांग की गई। इस अवसर पर पूरे साल भर नहरों एवं रजबहों में रोस्टर से टेल प्वाइंट तक जलापूर्ति कराए जाने हेतु वर्षों से लंबित भिटौरा लिफ्ट कैनाल परियोजना के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराए जाने की भी मांग की गई ताकि और अधिक मात्रा में नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति हो सके।

इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि कौशांबी के आठ में दो ब्लाको में नहरों से जलापूर्ति नही होती और शेष ब्लाकों में आंशिक रूप से होती है। ऐसे में भिटौरा लिफ्ट कैनाल परियोजना को स्थापित कराया जाना चाहिए ताकि टेल तक जलापूर्ति कराई जा सकें। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि कौशांबी के प्रत्येक ब्लॉक और प्रत्येक न्याय पंचायत तक नहरों से पानी पहुंचे जिससे जिले के लाखों किसानो को सिंचाई के लिए समय पर पानी मिल सके। इस तरह के मिशन में मै दशकों से जमीनी तौर पर लगा हूं। इस अवसर पर सुमेर सिंह, रवि शुक्ला, अनंत सिंह, जुम्मन अली आदि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें