कौशाम्बी–
उत्तर प्रदेश पर्व- हमारी संस्कृति, हमारी पहचान के अन्तर्गत आयोजित हुई युवा उत्सव प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के कक्षा 11वीं छात्र गोलू कुमार को एकल संगीत गायन में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
लखनऊ के भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास पर अपने लोकगीत से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में बैठे हुए समस्त अधिकारियों ने कौशाम्बी के इस युवा गायक की भूरि-भूरि प्रशंसा की।कौशाम्बी के इस युवा गायक की उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी व जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ,श्री नीरज केसरी(P. E. S.),डॉ रामकिरण त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने छात्र के इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रामशंकर सिंह नेआज प्रार्थना सभा मे छात्र को माला पहनाकर सम्मानित किया एवं अन्य छात्रों को प्रेरणा लेने के लिये प्रेरित किया सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे







