कौशाम्बी जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा ने कराया एड्स नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

जिला कारागार कौशाम्बी में शुक्रवार को जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा के निर्देशन में जिला एड्स नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में DLSA सचिव तथा जिला एड्स नियंत्रण समिति से जुड़े चिकित्सकों ने बंदियों को एड्स से बचाव, फैलाव के तरीके और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि एचआईवी/एड्स जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को सुरक्षित जीवनशैली, उपचार सुविधाओं और परामर्श सेवाओं की उपलब्धता से भी अवगत कराया गया।जागरूकता सत्र के उपरांत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने संपूर्ण कारागार परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें