प्रदेश में चलाए जा रहे हृदय सेतु ,स्टेमि केयर प्रोग्राम,के अन्र्तगत एक ट्रेनिंग सत्र का किया गया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,-

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी से सम्बद्व चिकित्सालय मंे आज प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यक्रम हृदय सेतु (स्टेमि केयर प्रोग्राम)के अन्र्तगत एक ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम एसटी सेगमेंट एलिवेशन (हार्ट अटैक)की शीघ्र पहचान हेतु चिकित्सालय के इमरजेन्सी विभाग के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ कोे हार्ट अटैक से होने वाली जन स्वास्थ्य की हानि को रोकने तथा उससे ग्रसित मरीजों को तत्काल उपचार दिये जाने हेतु 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रार्चाय डा0 हरिओम कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जिसमे प्रार्चाय डा0 हरिओम कुमार सिंह द्वारा हार्ट अटैक से होने वाली जन स्वास्थ्य की हानि को रोकने तथा उससे ग्रसित मरीजों को तत्काल उपचार दिये जाने सम्बन्धी समस्त गतबिधियो के बारे मे बताया एवं अत्यन्त गंभीर परिस्थिति मे नजदीकी हब सेन्टर मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रयागराज को ससमय सन्दर्भित किये जाने के बारे मे बताया गया। साथ ही डा0 सुरभि प्रकाश ने उपस्थित अन्य डाक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ को हब सेन्टर से समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों के त्वरित उपचार की प्राक्रिया को सरलता से समझाया। उक्त कार्यक्रम मे प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0सुरभि प्रकाश,डा0 रमेश यादव, डा0 आत्मिक सिंह, परिचारिका हेड श्रीमती गायत्री यादव समेत सीनियर रेजिडेन्ट, जुनियर रेजिडेन्ट इंटर्न नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें