जिलाधिकारी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पश्चिम शरीरा चौराहे पर 15ग20 फिट का चट्टा निर्माण कर व्यापारियों को आवंटित किये जाने एवं सड़क किनारे पटरी (फुटपाथ) बनाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्य आरम्भ हो गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय। बैठक में अंतू का पुरवा वार्ड नं0-06 दारा नगर में विद्युतीकरण एवं रास्ता व नाली की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्य प्रगति पर है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय। बैठक में ओसा मण्डी में पुलिस चौकी में पुलिस बल तैनात किए जाने की माग पर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा उद्यमीगण-प्रवेश केसरवानी, प्रेम चौधरी, पुष्पेन्द्र केसरवानी व जगदीश शिवहरे आदि उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें