विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण किये गए वितरित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

. जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में आज सरस हॉल, विकास भवन में ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
. अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता किसी के विकास में बाधक नहीं बल्कि लगन, मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों को दिव्यांग नाम उनकी शक्ति, समर्पण और योग्यता को देखकर ही दिया। राष्ट्र निर्माण में आज दिव्यांगजन भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहें हैं।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाज को भी आगे आने की जरूरत है, जिससे दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकें।
कार्यक्रम में 05 दिव्यांगजनों को स्मार्टकेन, 42 मानसिक दिव्यांग बच्चों को एम0आर0किट एवं 25 दिव्यांग बच्चों को कान की मशीन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें