सप्लाई इंस्पेक्टर अजीत यादव का महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यूपी के कौशाम्बी जिले से इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सप्लाई विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो मंझनपुर कस्बे के एक मेला का बताया जा रहा है, जहां सप्लाई इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव कथित तौर पर झूला झूलते हुए महिलाओं के सामने अभद्र टिप्पणियाँ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मौजूद महिलाएँ भी इंस्पेक्टर से कहती सुनाई देती हैं कि इस वीडियो को पोस्ट न किया जाए, जिसके जवाब में सप्लाई इंस्पेक्टर कथित तौर पर कहते हैं “हम बाहरी लोग हैं, कुछ नहीं होगा।. वीडियो सामने आने के बाद विभाग में मच गया है. फिलहाल अभी अधिकारी का बयान नहीं आया है।

वायरल वीडियो 2 दिसंबर का बताया जा रहा है। यह वीडियो मंझनपुर कोतवाली के मंझनपुर कस्बा में लगे कार्निवल मेला का है। सोशल मीडिया पर 1 मिनट 51 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस वीडियो में मंझनपुर के सप्लाई इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव वहीं अन्य दो साथी मेले झूला झूल रहे है और उनके पीछे पांच मुस्लिम महिलाएं बैठी हुई है. मंझनपुर सप्लाई इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव अपने मोबाइल में लाइव करते समय मुस्लिम महिलाओं के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, यही नहीं महिलाएं वीडियो बनाने व पोस्ट करने के लिए मना करती हैं लेकिन सप्लाई इंस्पेक्टर हम बाहर के रहने वाले हैं कुछ नहीं होगा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया, वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई अधिकारी बयान नहीं आया है.









