किसानो एवं आम आदमी की समस्याओ को लेकर सकिपा का प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

समितियों से किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति की जाए…. मुन्ना लाल तिवारी

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार एक दिसंबर को जिला कार्यालय मंझनपुर में मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानो एवं आम आदमी की समस्यायों की लेकर जिला प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि समितियों से किसानो को यूरिया खाद नही मिल रही है जिससे किसान परेशान है। इसी के साथ मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति की जाए।

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन कौशांबी को एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द समेत जिले की सभी समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति कराई जाए, नहरों एवं रजबहों को सिल्ट सफाई में की जा रही अनियमितता की स्थलीय जांच एवं मानक के अनुरूप सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाए, जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन जल निगम टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू की जाए, पशु चिकित्सालय उदहिन बुजुर्ग समेत अन्य पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति की जाए, धाता से नारा, दुवरा चौराहा, मंझनपुर होकर प्रयागराज और अफजलपुरवारी से उदहिन चौराहा, तुलसीपुर, मंझनपुर होकर प्रयागराज तक रोडवेज बस चालू कराई जाए, शीतला धाम कड़ा से सैनी, सिराथू, उदहिन, धाता, राजापुर होकर चित्रकूट धाम तक चलने वाली परिवहन निगम की रोडवेज बस को नियमित चलवाया जाए। ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह ने ग्रहण किया और समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी, फूलचंद्र लोधी, राजेश यादव, भैरव प्रसाद, अखिलेश विश्वकर्मा, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें