जिलाधिकारी ने की जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य इस माह तक पूर्ण कराने के निर्देश

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने गत बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉक कड़ा के ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रतिदिन ऑगनबाड़ी केन्द्र खुलें तथा सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की इमेज कैप्चरिंग कर पोषण ट्रैकर पर अपलोड का कार्य सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. को सैम एवं मैम बच्चों पर विशेष ध्यान देकर अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा शत-प्रतिशत होम विजिट किया जाय।
जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी. चेक-अप एवं अनुश्रवण के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर सी.डी.पी.ओ. कड़ा, सरसवां व सिराथू का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रतिदिन अनुश्रवण कर प्रगति सुनिश्चित करने एवं क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायजराज अधिकारी से कहा कि सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य इस माह तक पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को इस माह तक ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें