कौशाम्बी-
ज़िले में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो तस्करों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक आरोपी को काबिंग के दौरान दबोच लिया गया। ये वही तस्कर बताए जा रहे हैं जिनके बारे में रविवार सुबह तियरा जमालपुर गाँव के पास मिले जानवरों के अवशेष के बाद पुलिस को सुराग मिला था।
करारी थाना क्षेत्र के तियरा जमालपुर गाँव में रविवार सुबह 5–6 संदिग्ध गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके से सैंपल उठाकर जांच के लिए भेजा और मामले की तफ्तीश शुरू की। इसी बीच रात 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी हिसामपुर नहर पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी। अपने को घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे को पुलिस ने काबिंग के दौरान पकड़ लिया।
घायल आरोपियों ने अपना नाम तुफैल और मुन्ना बताया है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी की पहचान नायाब के रूप में हुई है, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस पूरे गैंग की गतिविधियों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और अन्य सामान भी कब्जे में ले लिया गया है।फिलहाल घायल तस्कर अस्पताल में उपचाराधीन हैं और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहीहै









