एक तरफ़ा प्यार में पागल युवक ने मौसी के बेटी की गोली मारकर कर दी हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में एक युवती की गुरूवार की सुबह उसके मौसी के ही बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपी उसके मौसी का लड़का मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर जांच को पहुंची ।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव के रहने वाले राम मनोहर पांडे ने अपनी बेटी दीपिका तिवारी (25) की शादी बीते 5 में 2023 को लखनऊ के दुबग्गा चौराहे के रहने वाले शिवम तिवारी से की थी बताया जा रहा है कि बीते 18 नवंबर को 2025 को दीपिका अपने डेढ़ साल के बेटे मृदुल के साथ अपने मायके ऊनो गांव आई थी परिजनों के अनुसार दीपिका के बेटा मृदुल यहीं मायके में ही पैदा हुआ था इस वजह से उसकी एक मनौती के तहत यहां पर वह पूजा पाठ कराने के लिए आई थी और उसे शुक्रवार को ही ससुराल जाना था।
गुरूवार की सुबह उसकी सगी मौसी जिनका सुमन नाम है उसका लड़का अरुण कुमार मिश्रा उर्फ नान भैय्या निवासी ओसा गाँव का रहने वाला है। मृतका की मां सुषमा देवी ने बताया कि सुबह लगभग 6:00 बजे उसके घर पहुंचता है और उसके बेटे मृदुल को अपनी बाइक पर बैठकर घूमता फिर आता है घूमने फिर आने के बाद जब वह 8:00 बजे घर आता है तभी उसने एक तमंचा निकालकर घर के भीतर घुसता है और दीपिका के सिर पर फायर कर देता है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाए इसके पहले दीपिका खून से लथपत पड़ी रहती है घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचती है और जांच पड़ताल में जुड़ जाती है । बताया जा रहा है कि मौसी का लड़का अरुण कुमार दीपिका को चाह रहा था और उसके बीच एक तरफा प्यार था पर उसके परिजनों ने दीपिका की शादी लखनऊ में शिवम से कर दी थी इसी बात से वह नाराज रहता था । फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें