राज्य स्तर के लिए चयनित हुए धर्मा देवी इण्टर कॉलेज, कौशाम्बी के 4 छात्र/छात्राएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी-26 नवम्बर 2025 बुधवार को *वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद* विषय पर आधारित *मण्डलीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता 2025-26* का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, प्रयागराज में किया गया, जिसमें कौशाम्बी के धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 04 छात्र/छात्राएं- कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी मिश्रा को पक्ष में प्रथम स्थान व कक्षा 9वीं की छात्रा कनिका को विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ साथ ही कक्षा 9वीं की छात्रा रिया चौधरी को पक्ष में द्वितीय स्थान व कक्षा 9वीं के छात्र रवि कुमार को विपक्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस युवा वक्ता प्रतियोगिता में डॉ. मंजुलेश विश्वकर्मा(प्रधानाचार्या, रा.बा.इ.का. जसरा प्रयागराज) व डॉ. प्रसून सिंह(प्रवक्ता, जिला प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इनके मार्गदर्शक शिक्षक  राम शंकर सिंह व  शंकर लाल पाल जी के साथ-साथ श्री आदित्य कुमार सिंह जी को भी विद्यालय प्रबन्ध तंत्र द्वारा बधाई प्रेषित की गयी।
मण्डल में कौशाम्बी जनपद का प्रतिनिधित्व कर गौरव बढ़ाने वाले इन समस्त छात्र/छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें